- Hindi News
- मां जगदंबिका मंदिर में 31 कलश प्रज्जवलित होंगे
मां जगदंबिका मंदिर में 31 कलश प्रज्जवलित होंगे
दुर्ग|शारदीय नवरात्रिपर जयंती नगर मां जगदंबिका सेवा समिति सिकोला बस्ती की ओर से 25 सितम्बर को सुबह 11 से 12 तक स्थापना एवं ज्योति प्रज्ज्वलित, 29 को पंचमी पूजन, 2 अक्टूबर को महाष्टमी पूजन एवं हवन यज्ञ होगा है। इसी दिन शाम 5 बजे से ज्योति कलश विसर्जन सिकोला बस्ती तालाब में किया जाएगा। सभी कार्यक्रम आचार्य पंडित तोषान्द शुक्ला के मार्गदर्शन में होगा। इस बार भी 31 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।