पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 क्विं. धान खरीदी सरकार का छल, करेंगे बहिष्कार

15 क्विं. धान खरीदी सरकार का छल, करेंगे बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानसंघर्ष समिति छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार की दोपहर पुरानी गंजमंडी में हुई। धान खरीदी के दौरान प्रति एकड़ खरीदी लिमिट सरकार द्वारा दस क्विंटल से बढ़ाकर 15 क्विंटल करने को छलावा बताया गया। साथ ही विरोध करने का फैसला लिया गया। इसके तहत विधायकों के सभी कार्यक्रमों का बहिष्कार करने सहमति बनाई गई।

साझा किसान मंच की बैठक में भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र में किए गए वायदों धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 21 सौ रुपए, 3 सौ रुपए बोनस मुख्यमंत्री के एक-एक दाना खरीदने की घोषणा को लागू कराने किसानों को भविष्य में संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की गई। किसानों को अधिक संख्या में जोड़ने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में साझा किसान मंच के संयोजक राजकुमार गुप्त, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के अध्यक्ष आईके वर्मा, किसान बंधु के अध्यक्ष टेकसिंह चंदेल, छत्तीसगढ़ किसान समाज के अध्यक्ष सुदेश टीकम, किसान सेना के अध्यक्ष मोतीलाल सिन्हा, 22 गांव किसान पंचायत भिंभौरी के उपाध्यक्ष महेश राम वर्मा, वीरेंद्र सिंह चन्द्राकर, होरीलाल साहू, बिसहत चन्द्राकर, आत्मा राम साहू आदि मौजूद थे।

पुरानी कृषि मंडी गंजपारा में सोमवार को हुई बैठक में शामिल हुए किसान प्रतिनिधि।

खरीदी केंद्रों में अवैध वसूली की शिकायत

दुर्ग|धानखरीदी केंद्रों में अवैध वसूली की शिकायत पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने कलेक्टर आर शंगीता से की है। उन्होंने कहा कि प्रति एकड़ के हिसाब से चार सौ रुपए फसल क्षतिपूर्ति बीमा प्रीमियम के रूप में वसूला जा रहा है। यह कटौती उन किसानों से भी की जा रही है, जिन्होंने बीमा को लेकर कोई आवेदन नहीं किया। उन्होंने समितियों की मनमानी रोकने की मांग कलेक्टर से की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने के दौरान महामंत्री बालमुकुंद चंद्राकर, पुरुषोत्तम चौधरी, टिकेश्वरी देशमुख, मुरली देशमुख, रोमनाथ साहू, झनकलाल चौधरी आदि शामिल थे।