- Hindi News
- जिले में घटिया बारदाने की सप्लाई, बैंक ने भेजा वापस
जिले में घटिया बारदाने की सप्लाई, बैंक ने भेजा वापस
दुर्ग|जिले मेंधान खरीदी केंद्रों में घटिया बारदाने की सप्लाई जारी है। सोमवार को जिला सहकारी बैंक ने मार्कफेड के समक्ष आपत्ति दर्ज कराई। साथ ही करीब साढ़े 67 हजार बारदानों को वापस भेज दिया। गौरतलब है कि धान खरीदी इन दिनों जोरों पर है। किसान समितियों को धान लेकर पहुंच रहे हैं। इधर मार्कफेड ने जो बारदाने समितियों में सप्लाई किए गए हैं, उसे लेकर लगातार आपत्ति के बाद भी सही बारदानों की सप्लाई नहीं हो पाई। सोमवार को बैंक के सीईओ डीआर साहू ने साढ़े 67 हजार बारदाने लौटा दिए। खराब बारदानों के मामले को कलेक्टर को अवगत करा दिया।