- Hindi News
- वाट्सएप में ग्रुप तो कोई फेसबुक पर पेज बनाकर मांगेंगे वोट
वाट्सएप में ग्रुप तो कोई फेसबुक पर पेज बनाकर मांगेंगे वोट
महापौर से लेकर पार्षद करेंगे हाइटेक प्रचार
बीजेपी कमजोर पड़ी हाइटेक प्रचार में
हाइटेकप्रचार में फिलहाल बीजेपी कमजोर दिख रही है। अभी तक उनके दावेदार सोशल साइट पर नहीं दिख रहे हैं। जबकि कांग्रेस इस मामले में इस बार आगे नजर रही है। बीजेपी ने पहले यह जिम्मेदारी राजेंद्र पाध्ये को दी थी। जिन्हें पार्टी ने निलंबित कर दिया है। अभी इसकी जिम्मेदारी संतोष सोनी को दी गई है।
अभी डोर टू डोर हो रहा जनसंपर्क
बीजेपीऔर कांग्रेस ने पार्षद प्रत्याशी के लिए दावेदारों का पैनल तैयार कर लिया है। पैनल में तीन-तीन के नाम तय हो गए हैं। फिलहाल पार्टी के आला नेताओं ने दावेदारों को डोर टू डोर संपर्क करने के लिए कहा है। नए दावेदारों को इतना तक कहा है कि, पहले वार्ड में अपना चेहरा दिखाओ, इसके बाद मौका दिया जाएगा।
प्रचार के लिए ये पैंतरे अपनाएंगे प्रत्याशी
{वाट्सअपमें ग्रुप बनाकर एक साथ सभी फोटो वीडियो शेयर करेंगे।
{बीजेपी के लिए सीएम डॉ. रमन सिंह महापौर प्रत्याशी वाइस काॅलिंग कर उपलब्धी बताएंगे।
{फेसबुक में एकाउंट खोलकर पेज बनाया जाएगा।
{बीजेपी महापौर प्रत्याशी के लिए वेबसाइट लांच करेगी।
{कांग्रेस स्थानीय मुद्दाें को सोशल साइट के माध्यम से भुनाएगी।
सिटी रिपोर्टर|दुर्ग
नगरीयनिकाय चुनाव में इस बार प्रचार-प्रसार हाइटेक तरीके से होगा। प्रत्याशी वाट्सएप पर ग्रुप बनाकर और फेसबुक पर पेज बनाकर करेंगे। महापौर से लेकर वार्ड में चुनाव लड़ने वाले पार्षद प्रत्याशी सोशल मीडिया पूरा फायदा उठाएंगे। कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया की अहम भूमिका होगी। महापौर प्रत्याशी द्वारा वाइस कॉलिंग भी की जाएगी, जिसमें वे अपने चुनावी वादों को बताएंगे। इसके अलावा उन्हें जनता वोट क्यों दे? यह भी महापौर प्रत्याशी द्वारा बताया जाएगा।
कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची अभी नहीं बनाई है। स्टार प्रचारकों की घोषणा की जाएगी। अभी कांग्रेस ने संभावित नाम सामने रखे हैं, जिसमें दुर्ग में पीसीसी प्रेसिडेंट भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, अजीत जोगी, रेणु जोगी, कलाकार विधायक दिलीप लहरिया, एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के प्रदेश बॉडी के पदाधिकारी प्रचार करने के लिए दुर्ग आएंगे।
प्रत्याशी घोषित होने के बाद नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों