पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ननकट्ठी के किसान करेंगे धान खरीदी का बहिष्कार

ननकट्ठी के किसान करेंगे धान खरीदी का बहिष्कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|ननकट्‌ठी केकिसानों ने धान खरीदी का अनिश्चितकालीन बहिष्कार कर दिया है। किसानों ने बैठक कर निर्णय लिया है कि जब तक शासन के आदेश अनुसार सोसायटी में प्रति किसान से 15 क्विंटल धान की खरीदी नहीं की जाएगी तब तक कोई किसान अपना धान सहकारी समिति में बेचने नहीं लाएगा। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि मुख्यमंत्री की ओर से 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने की घोषणा की गई है। जिसका पालन जिला सहकारी बैंक के अधीनस्थ उपार्जन केंद्र के प्रभारियों द्वारा नहीं किया जा रहा है।