- Hindi News
- गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता किए गए पुरस्कृत
गीता ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता किए गए पुरस्कृत
दुर्ग|गीता जयंतीपर आयोजित गीता ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ। मुख्य अतिथि सुरेंद्र पाटनी थे। विशेष अतिथि जिला संघ चालक गणेश शंकर देशपांडे थे। प्रतियोगिता कौशलेंद्र संस्कृत विद्यापीठ ने आयोजित की थी। प्रथम पुरस्कार प्रियंका साहू, द्वितीय पूजा साव और तृतीय पुरस्कार भरत कुमार साहू को दिया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर आचार्य नीलेश शर्मा, अरविंद सुराना, पूनमचंद जैन, जितेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।
विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।