पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धीमी गति से चल रहे फिल्टर प्लांट के काम पर विधायक वोरा ने जताई नाराजगी

धीमी गति से चल रहे फिल्टर प्लांट के काम पर विधायक वोरा ने जताई नाराजगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएचई अफसरों को जल्द काम पूरा कराने दिए निर्देश।

सिटीरिपोर्टर|दुर्ग

वृहदपेयजल योजना फेज-टू के तहत जारी कार्य को देखने सोमवार को विधायक अरुण वोरा फिल्टर प्लांट पहुंचे। उन्होंने पीएचई अधिकारियों से कार्य के बारे में जानकारी ली। नए बन रहे फिल्टर प्लांट का काम भी देखा। देरी पर उन्होंने अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। काम कर मार्च तक पूरा करने कहा।

फेज-टू का काम लंबे समय धीमी गति से चल रहा है। पिछले दिनों भास्कर ने पड़ताल कर इसकी खबर भी प्रकाशित की थी। जिसमें फेज-टू का लाभ लोगों को 2016 से पहले नहीं मिलने की बात कही गई। इसके बाद विधायक अरुण वोरा, पार्षद देवकुमार जंघेल, राजेश शर्मा कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने पीएचई अधिकारियों से जानकारी ली। उन्हें खरी-खरी सुनाई। विधायक ने कहा कि काम गर्मी से पहले पूरा किया जाए। योजना के प्रथम चरण का काम पूरा हो चुका है। लेकिन द्वितीय चरण का काम नौ दिन चले अढ़ाई कोस वाली गति से चल रहा है। जिससे इसकी लागत बढ़ती जा रही है। इसका सीधा भार जनता की जेब पर पड़ रहा है।

विधानसभा में दी गलत जानकारी

वोराने अधिकारियों से कहा कि फेज-टू के मामले को विधानसभा में भी उठाया गया। जहां अधिकारियों ने गलत जानकारी दी। जिसके मुताबिक योजना के लिए 77.95 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है। कार्य के लिए 64.54 करोड़ रुपए मिल चुके हैं, जिसमें से 61.66 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। इतनी राशि खर्च होने के बावजूद अभी तक काम अटका हुआ है। यहां तक कि 42 एमएलडी का फिल्टर प्लांट भी तैयार नहीं हो पाया है। रफ्तार देखकर काम में सालभर का समय लगने की आशंका वोरा ने जताई।

^मैंने फेज-टू की पूरी जानकारी ली है। 61 करोड़ से अधिक की राशि अब तक खर्च की जा चुकी है और फिल्टर प्लांट नहीं बन पाया है। काम में लेटलतीफी जारी है। इसलिए मैंने अवलोकन किया। देरी बर्दाश्त नहीं करेंगे।\\\'\\\' अरुणवोरा, विधायकदुर्ग

1 दिसंबर को प्रकािशत खबर।

भास्कर फॉलोअप

निर्माणाधीन फिल्टर प्लांट का काम भी विधायक ने देखा।