पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारहवीं का टाइम टेबल बदलने कलेक्टर को ज्ञापन

बारहवीं का टाइम टेबल बदलने कलेक्टर को ज्ञापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|छत्तीसगढ़ माध्यमिकशिक्षा मंडल की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा करते ही टाइम टेबल को लेकर विरोध शुरू हो गया है। दो पेपरों के बीच एक दिन का ही गैप देने से निराश बारहवीं के विद्यार्थियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें टाइम टेबल में परिवर्तन करने की मांग की है। सीजीबीएसई ने सत्र 2014 15 के बोर्ड परीक्षाओं के टाइमटेबल की घोषणा की दी है। जिसमें बारहवीं बोर्ड की परीक्षा 23 फरवरी से 11 मार्च तक निर्धारित की गई है। लेकिन साइंस संकाय के विद्यार्थी अपने टाइमटेबल को लेकर संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि फिजिक्स और केमेस्ट्री पेपर के लिए मात्र एक दिन का गैप दिया गया है। वहीं अंग्रेजी पेपर के लिए चार दिन की छुट्टी दी गई है।