पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भेदभाव रोकने विवि में बनेंगे स्पेशल सेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैदराबाद विवि के दलित छात्र द्वारा आत्महत्या की घटना ने उच्च शिक्षा प्रणाली से जुड़े लोगों को व्यथित कर दिया है। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा के सर्वोच्च नियंत्रक संस्थान यूजीसी ने भी सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को पत्र जारी किया है। जिसमें उनके दायरे में आने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में इक्वल अपॉरच्युनिटी सेल का गठन करने के निर्देश दिए और सेल द्वारा किए जा रहे कार्यों से समय-समय पर अवगत कराने कहा गया है। यूजीसी के सचिव डॉ. जसपाल एस संधू द्वारा जारी पत्र के अनुसार भारत में कई जातियों व धर्म को मानने वाले हैं। जिसकी वजह से इनमें अपना धर्म और जाति के अनुसार सामाजिक भिन्नता विद्यमान है। इसके कारण अब भी कई लोग ऐसे हैं, जो उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। इसे देखते हुए विभिन्न कानून बनाए गए हैं।

कैंपस के बाहर भी रहें सक्रिय
ऐसा नहीं है कि ईओसी के सदस्य सिर्फ अपने उच्च शिक्षण संस्थान की बाउंड्रीवॉल के भीतर ही कार्य करेंगे। जरूरत पड़ने पर वे दायरा बढ़ा कर समाज में भी शोषित वर्ग के लिए कार्य कर सकते हैं। इसके लिए यूजीसी ने कुलपतियों से विवि व कॉलेज स्तर पर एडवाइजर नियुक्त करने कहा है। एडवाइजर ईओसी सेल के कार्यों से यूजीसी को बताएगा।

एजुकेशन
खबरें और भी हैं...