हेल्थ अलर्ट : 19 वर्ष के कम आयु के बच्चों को आज पिलाएंगे कृमि नाशक दवा
दुर्ग|जिले के समस्त शासकीय व अनुदान प्राप्त स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन बुधवार को किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को कृमि से छुटकारा दिलाने के लिए कृमि नियंत्रण की दवाई निःशुल्क खिलाई जाएंगी। जिला नोडल अधिकारी डॉ दिव्या श्रीवास्तव ने बताया कि कृमि दिवस का उद्येश्य बच्चों में कृमि के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव करना है। उन्होने बताया, कि कृमि के कारण बच्चों में खून की कमी, पेट दर्द, कमजोरी, भूख में कमी तथा पढ़ाई में मन न लगने की शिकायत होती है। कृमि संक्रमण से कुपोषण व खून की कमी होती है, जिसके कारण बच्चों में हमेशा थकावट रहती है।