पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अस्पताल में मचाया हंगामा 11 लोगों को भेजा गया जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंडा|थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निकुम के शासकीय अस्पताल के स्टॉफ से गाली, गलौच, तोड़फोड़ और कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने वहीं के 11 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 फरवरी तक जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार 5 फरवरी की रात निकुम के शासकीय अस्पताल में तारेश साहू को जहर सेवन के बाद भर्ती किया गया था। सोमवार को अचानक गांव के कुछ लोग अस्पताल पहुंचे और स्टॉफ पर इलाज नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दाैरान स्टॉफ से गाली-गलाैच की गई। यहां तक उस वक्त नाईट ड्यूटी कर रहे डाॅक्टर व स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर अस्पतापल स्टॉफ ने थाने में शिकायत की। अंडा थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को आरोपी निकुम निवासी डामन लाल साहू, राजकुमार सतनामी, घनश्याम निर्मलकर, भूनेश्वर निर्मलकर, हेमलता साहू, देवलाल साहू, मोनू, सोनू, मेघलाल साहू, बीरबल साहू, पुनित निर्मलकर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। थाना प्रभारी एनएस त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को 23 फरवरी तक जेल भेज दिया गया हैं। प्रकरण में और लोगों की गिरफ्तारी बाकी है।

खबरें और भी हैं...