दुर्ग भाजपा की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनीं उषा टावरी
बीजेपी के 13 मंडलों वाले दुर्ग जिला का अध्यक्ष अंतत: तय हो गया है। चार महीनों की कवायद के बाद प्रदेश संगठन ने नाम की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष का ताज महिला प्रकोष्ठ में लंबे समय से सक्रिय उषा टावरी को दिया गया है। उन्होंने बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय का करीबी माना जाता है। दुर्ग के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब संगठन स्तर पर जिले की बागडोर जब किसी महिला की सौंपी गई है। देर रात करीब नौ बजे प्रदेश महामंत्री राम प्रताप ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की। उनके अलावा जिला महामंत्री देवेंद्र चंदेल को बनाया गया है। चंदेल को प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री हेमचंद यादव का करीबी माना जाता है। इस प्रकार संगठन द्वारा दोनों ही जिले के दिग्गजों को संतुष्ठ करते हुए अंतत: दोनों प्रमुख पदों पर नियुक्ति कर दी।
टावरी को अध्यक्ष चुने जाने के बाद दैनिक भास्कर ने उनसे विशेष बात की। उन्होंने कहा कि वे संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगी। टावरी पूर्व में वार्ड-38 गंजपारा वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। इसके बाद उन्हें तीन बार संगठन में प्रदेश कार्य समिति का सदस्य बनाया गया। वे जिला महिला संगठन में कोषाध्यक्ष भी रही। महिला आयोग के सदस्य भी वे रहीं।
चार महीने की कवायद के बाद निर्णय
देवेंद्र चंदेल
जारी हो चुके हैं आदेश
संगठन के प्रदेश कार्यालय से मुझे भी खबर मिली है। उनके नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए हैं। उषा टावरी को जिलाध्यक्ष व महामंत्री की जिम्मेदारी देवेंद्र चंदेल को सौंपी गई है। हम सभी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आपेक्षित सहयोग हमारा रहेगा। थानूराम साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी
उषा टावरी
पिछले पांच सालों से सरोज खेमे का दबदबा
जिला संगठन में पिछले करीब पांच सालों से सरोज खेमे का दबदबा है। वर्तमान जिलाध्यक्ष थानूराम साहू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों को सरोज का ही समर्थक माना जाता है। उषा को तीन सालों के लिए अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अलावा थानूराम साहू, विजय बघेल, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जितेंद्र वर्मा, कांतिलाल बोथरा, उषा टावरी, जागेश्वर साहू अध्यक्ष बनने की दौड़ में थे।