पेयजल योजना के लिए 14 करोड़ 65 लाख मंजूर, सुधरेगी पेयजल व्यवस्था
दुर्ग|उतई में पेयजल योजना के लिए 14 करोड़ 65 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। जल आवर्धन योजना के निर्माण से नगर में पानी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। वहीं नगर के निवासियों को समय पर पेयजल की आपूर्ति पर्याप्त मात्रा में हो सकेगी। बताया जा रहा कि यह स्वीकृति महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रमशीला साहू की अनुशंसा पर मिली है। स्वीकृत राशि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत दी गई है। सूत्रों ने बताया कि जल्द ही इस योजना के लिए तैयारी पूरी कर ली जाएगी।