पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी काे भेजा जेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|जामुल में शराब के नशे में एक युवक ने नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसी वक्त बच्ची की मां पहुंच गई। मां की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट के आदेश से जेल भेज दिया है। जामुल पुलिस के मुताबिक नौ वर्षीय बच्ची घर में अकेली सो रही थी। उसकी मां पास ही काम कर रही थी। इसी दौरान 19 साल का आरोपी शाहरुख खान शराब के नशे में धुत होकर बच्ची के घर का दरवाजा खोलकर भीतर घुस गया। बच्ची उस समय घर में अकेली सोई थी। उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची डर गई, उसने शोर मचाया तो उसकी मां पहुंच गई। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट की भी धाराएं लगाई गई हैं। उसे 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...