घर का ताला तोड़ नगदी और कार ले गए चोर
दुर्ग|पद्मनाभपुर आदर्श नगर में एक घर कार चोरी हो गई। प्रार्थी काकारमन्ना मूर्ति घर में कार खड़ी कर विवाह समारोह में गए थे। शनिवार की सुबह वापस आया तो देखा कि ताला तोड़कर घर में चोरी की वारदात हुई है। पुलिस के मुताबिक काकारमन्ना मूर्ति शादी में शामिल होने पूरे परिवार के साथ विशाखापट्टनम गए थे। शनिवार को लौटने पर घर का ताला टूटा मिला।