पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएसयूआई ने जलाया मंत्री केदार कश्यप का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|बीजापुर के कस्तूरबा आश्रम में नाबालिग छात्रा के साथ अनाचार की घटना के विरोध में एनएसआईयू ने पुलगांव चौक पर आदिवासी कल्याण मंत्री केदार कश्यप का पुतला जलाया। नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई नेता सानू साव ने कहा कि आदिवासी छात्रावास में पदस्थ खेल शिक्षक द्वारा किए गए इस घृणित कार्य के लिए बीजापुर के कलेक्टर भी जिम्मेदार हैं। जिन्होंने पहले से इस तरह के मामले के आरोपी खेल शिक्षक को वहां नियुक्त किया था। इसलिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह मामले में हस्तक्षेप कर खेल शिक्षक पर कार्रवाई करें और बीजापुर कलेक्टर को बर्खास्त करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख, सीएसवीटीयू उपाध्यक्ष राजनंदनी, गालू सिंग, हरीश देवांगन, हितेश सिन्हा, हरीश देवांगन आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...