- Hindi News
- हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका बार चुनाव की गिनती आज से शुरू
हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका बार चुनाव की गिनती आज से शुरू
स्टेटबार काउंसिल चुनाव की गिनती मंगलवार को फिर से शुरू हो जाएगी। बिलासपुर हाईकोर्ट ने काउंटिंग रोकने और फिर से चुनाव कराने की याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही 25 सदस्यीय काउंसिल के लिए चुनाव लड़ने वाले अधिवक्ताओं की उम्मीद फिर से जाग गई है।
विवादों के साथ शुरू हुआ स्टेट बार काउंसिल का चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव में है। पहले चरण की मतगणना पूरी होने के बाद दुर्ग के एक अधिवक्ता ने काउंटिंग में गड़बड़ी को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगा दी थी। हाईकोर्ट ने फैसला होने तक मतगणना रोक दी थी। इसके लिए तीन सदस्यीय एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने मतगणना से संबंधित प्रक्रिया की पूरी रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कमेटी की देखरेख में मतगणना शुरू करने का आदेश दिया है। चुनाव के बाद 9 सितंबर के मतगणना शुरू हुई। 16 अक्टूबर से दूसरे चरण की मतगणना के साथ विवाद खड़ा हो गया। कुछ अधिवक्ताओं ने मतगणना में गड़बड़ी की शिकायत को लेकर हाईकोर्ट में याचिका लगा दी। 16 अक्टूबर से मतगणना थमी हुई थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद कोर्ट ने सोमवार को मतगणना मंगलवार से शुरू करने के आदेश दे दिए हैं।
दोचुने गए, 39 में से 23 चुनना है :बार काउंसिल के 25 सदस्यों के लिए चुनाव हुआ। इसमें से दो सदस्य रायपुर के केके शुक्ला और प्रभाकर सिंह चंदेल निर्धारित वोट हासिल कर चुन लिए गए हैं। कुल 106 उम्मीदवार थे। इनमें से अब तक 65 उम्मीदवार बाहर हो चुके हैं। दो पहले ही चुन लिए गए हैं। बचे हुए 39 में से 23 सदस्य चुने जाने बाकी हैं।