दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के चुनाव में भाजपा से महापौर प्रत्याशी की दौड़ में रोहिणी पाटणकर सबसे आगे नजर रही है। पार्टी सूत्रों की मानें तो नाम लगभग तय हो चुका है। बस औपचारिक घोषणा ही बची है। इधर कांग्रेस पार्टी से भी महापौर प्रत्याशी के चार दावेदारों ने नामांकन फार्म खरीदकर सबको चौंका दिया है। इसमें अब तक सबसे आगे बताईं जा रही दीपा मध्यानी ने नामांकन नहीं लिया है। ऐसा कर कांग्रेस ने अपनी रणनीति साफ कर दी है कि विरोधियों के बाद ही वे अपने पत्ते खोलेंगे।
रविवार को ही भाजपा की ओर से यह संकेत मिल गए थे कि सोमवार को महापौर पद के लिए अंतिम तौर पर सहमति बना ली जाएगी। सोमवार की शाम प्रदेश संगठन के एक बड़े नेता ने रोहिणी पाटणकर को फोन कर स्पष्ट संकेत दिया। और अपनी तैयारी शुरू करने के आदेश भी दिए। कहा जा रहा है कि मंगलवार को प्रदेश स्तर के बड़े नेता जुटेंगे।
अगर कोई उलटफेर की स्थिति नहीं बनी तो नाम की घोषणा कर दी जाएगी। इधर पूर्व मंत्री हेमचंद यादव ने पद्मा चंदेल को टिकट दिलाने के लिए रायपुर तक जोर लगा चुके हैं। बताया गया है कि वे रविवार को रायपुर भी गए थे। लेकिन उन्हें भी पार्टी के निर्णय से अवगत करा दिया गया है। चुनाव स्थगित होने के पहले भी बने पैनल में रोहिणी को प्राथमिकता दी गई थी।
सोमवार को दो लोगों ने नामांकन फॉर्म जमा किया। वार्ड-32 से संदीप जैन ने और वार्ड-23 से कमलेश यादव के नाम हैं। दोनों ही भाजपा से टिकट के दावेदार माने जा रहे हैं।
महेश यादव ने वार्ड-9 से निर्दलीय के लिया फॉर्म।
ये कुतुबुद्दीन हैं। वार्ड-39 से कांग्रेस का फॉर्म लिया।
घोषणा 14 तक संभव : '' मंडल की बैठक चल रही है। संभवत: 10 को जिला की बैठक होगी। 12 या 13 दिसंबर को संभागीय समिति की बैठक होने दीजिए।” अशोक शर्मा, संयोजक संभागीय चयन समिति
आज दिल्ली में बैठक : '' प्रदेशचुनाव समिति की आज को दिल्ली में बैठक है। संभवत: इसी में महापौर प्रत्याशी पर विचार किया जाएगा। 13 दिसंबर तक नाम बताएंगे।” - मोती लाल
देवांगन,पर्यवेक्षक, कांग्रेस
मालती ने भी खरीदा फाॅर्म : सोमवार को और जिन लोगों ने नामांकन फार्म खरीदा, उनमें स्वाभिमान मंच की प्रत्याशी मालती देवांगन का नाम प्रमुख है। मंच अब तक तीसरी ताकत के रूप में उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। इसके अलावा जिन लोगों ने फार्म लिया उसमें छग एकता पार्टी की निर्मला पटेल शामिल है।
दीपा मध्यानी ने नहीं लिया फाॅर्म : कांग्रेस में शुरू से ही दीपा मध्यानी का नाम महापौर पद के दावेदारों में सबसे आगे होने की चर्चा रही है। सोमवार को कांग्रेस के चार दावेदारों- रामकली यादव, रागिनी
सोनी, इंद्राणी साहू, नीलू ठाकुर, भगवती ठाकुर ने नामांकन फार्म लेकर सबको चौंका दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह कांग्रेस की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। अंतिम समय पर बी फार्म जारी कर टिकट फायनल करें। ताकि बगावत की स्थिति को टाला जा सके और विरोधी भी कन्फ्यूज रहें।
कांग्रेस : महापौर पद के लिए सभी जरूरी होमवर्क पूरे कर लिए गए हैं। रोहिणी पाटणकर को फोन पर संकेत दे दिया गया है। प्रदेश संगठन की तरफ से यह भी स्पष्ट कर दिया गया है कि पार्षद प्रत्याशियों के चयन का काम स्थानीय स्तर पर ही निपटा लिया जाए। इसमें प्रदेश संगठन तभी हस्तक्षेप करेगा, जब यह अनिवार्य हो जाए।
भाजपा : इधर सोमवार को भाजपा के लगभा आठ दावेदारों ने नामांकन फार्म लेकर संकेत दे दिया कि चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने कमर कस ली है।
रोहिणी को फोन पर मिले संकेत
जानिए, किस दल में क्या चल रहा
कक्ष क्रमांक-40 : वार्ड51 से 60 तक, सहायक रिटर्निंग अफसर : आरए कुरूवंशी
वार्ड-58से लुमन पटेल, तोमिन साहू, वार्ड-51 से प्रेमलता साहू कविता शर्मा, वार्ड-55 से सुरेंद्र सिंह राजपूत (कांग्रेस) ओम प्रकाश देशमुख, वार्ड-57 से लक्ष्नी निर्मलकर, जमुना साहू (कांग्रेस), वार्ड-58 से श्यामा साहू, वार्ड-52 से पेमेश्वरी साहू।
कक्ष क्रमांक-32 : वार्ड31 से 40 तक, सहायक रिटर्निंग अफसर : केके अग्रवाल
वार्ड-32से संदीप जैन (बीजेपी), वार्ड-37 से ध्रुव
सोनी, वार्ड-40 नजहर परवीन (कांग्रेस), वार्ड-39 शकुन ढीमर (कांग्रेस), वार्ड-36 जफर चौहान, वार्ड-33 के राजकुमार वर्मा (कांग्रेस), वार्ड-39 कुतुबुद्दीन, वार्ड-34 कन्या ढीमर (कांग्रेस), वार्ड-32 सोहन जैन (बीजेपी)।
कक्ष क्रमांक-33 : वार्ड41 से 50 तक, सहायक रिटर्निंग अफसर : एसके सुंदरानी
वार्ड-41से देवेंद्र साहू, वार्ड-45 से जगदीश गुप्ता, वार्ड-41 से राकेश साहू, वार्ड-44 से बसंत खिलाड़ी (कांग्रेस), वार्ड-42 से प्रकाश गीते (कांग्रेस), वार्ड-46 से लीलाधर पाल, वार्ड-47 से कविता पति देवनारायण तांडी (भाजपा)।
कक्ष क्रमांक-20 :वार्डएक से दस तक, सहायक रिटर्निंग अफसर : नरेंद्र दुग्गा
वार्ड-1से कृष्णा साहू, वार्ड-2 से ममता देवांगन, पुष्पा देवांगन, कीर्ति साहू, पुष्पा सोनकर (कांग्रेस), वार्ड-4 से ओंकार ताम्रकार, वार्ड-5 से नवीन देवांगन (भाजपा), पार्वती सोनी, वार्ड-9 से महेश यादव (विकलांग)।
कक्षक्रमांक-28 : वार्ड11 से 20 तक, सहायक रिटर्निंग अफसर : हरवंश सिंह मिरी
वार्ड-16से अभिषेक गुप्ता, शैलेश वैरागढ़ (भाजपा), रामजी यादव (भाजपा), विजय सोनी, नारायण देवांगन, खिलावन उर्फ खिल्लू मटियारा, वार्ड-18 से जितेंद्र साहू, आनंद तिवारी, निर्मला साहू (कांग्रेस), होरीलाल देवांगन, वार्ड-19 से अरुण जोशी (छत्तीसगढ़ एकता पार्टी), वार्ड-20 से अरुण दास मानिकपुरी।
कक्षक्रमांक-31 : वार्ड21 से 30 तक, सहायक रिटर्निंग अफसर : जेपी पाठक
वार्ड-21से अन्नपूर्णा सोनी, बाल किसन साहू, संतोष विश्वकर्मा, मेहरबान सिंह (आप), लुकेश बघेल, संतोष पांडेय (शिव सेना), वार्ड-25 तुलसी सोनी (भाजपा), राजकुमार नारायणी (कांग्रेस), वार्ड-26 आरएन वर्मा (कांग्रेस), वार्ड-28 प्रदीप साहू, वार्ड-29 जयंत गोहिल (कांग्रेस), वार्ड-30 अनिल ताम्रकार, वार्ड-30 कमलेश यादव (बीजेपी), मंगल राम।
लो.. हमने तो फार्म भर भी दिया : महापौर के लिए भाजपा में रोहिणी का नाम सबसे आगे, कांग्रेस से 5 दावेदारों ने लिया नामांकन फाॅर्म
नामांकन के पहले दिन महापौर पद के लिए 7 और पार्षदी के लिए 61 ने खरीदे फॉर्म
जरा हमारा भी हौसला देख लो..
चुनाव 2014 दुर्ग निगम
पहले ही दिन पार्षद पद के दो दावेदारों ने जमा किए फॉर्म ।