- Hindi News
- सभापति पर दर्ज हो अपराध अनशन की चेतावनी दी
सभापति पर दर्ज हो अपराध अनशन की चेतावनी दी
दुर्ग|आम आदमीपार्टी के मेहरबान सिंह ने नगर निगम के सभापति देवनारायण तांडी के खिलाफ कूटरचना का अपराध दर्ज करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं करने पर वे 48 घंटे बाद कलेक्टोरेट में अनशन करेंगे।उनका कहना है कि मुफ्त बिजली की सरकारी योजना में 15 सौ रुपए प्रति कनेक्शन वसूले गए। मामले में मैंने शिकायत की, तो झूठी शिकायत मुझ पर की गई। मेरे खिलाफ जो शिकायत की गई, वह कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर की गई। मामले में कूटरचना करने का अपराध देवनारायण तांडी पर दर्ज किया जाए। मेहरबान सिंह ने पहले भी शिक्षा निवास को लेकर सभापति के खिलाफ शिकायत की थी, जिसकी जांच अब भी जारी है।