पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी पिता पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी का स्टाफ फिर पहुंचा थाना

आरोपी पिता-पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने पर पीडब्ल्यूडी का स्टाफ फिर पहुंचा थाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग |लोक निर्माणविभाग के टाइम कीपर उसके पुत्र द्वारा दो अफसरों से मारपीट के मामले में अब तक पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गुरुवार की दोपहर पीडब्ल्यूडी का स्टाफ शिकायत लेकर फिर थाने पहुंचा। इस बार सब इंजीनियर एसबी जोद्दार भी उनके साथ थे। उनकी शिकायत पर भी पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

आरोपियों में टाइम कीपर सुशील चंद कश्यप उसके पुत्र सूरज कश्यप की तलाश जारी है। उनके खिलाफ धारा 186, 353, 506, 332, 34 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले सब इंजीनियर पीके सिंघानिया का सुशील से विवाद हुआ। सुशील नशे की हालत में उनसे गाली गलौच कर मारपीट की। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे सुशील अपने पुत्र सूरज के साथ फिर लोक निर्माण विभाग के दफ्तर पहुंचा। जहां उसने गाली गलौज शुरू कर दी। एसडीओ एसडी जोद्दार से भी दोनों ने मारपीट की। इसके बाद विभाग के अफसरों कर्मचारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अपराध दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गुरुवार की दोपहर शिकायत लेकर फिर अधिकारी कर्मचारी थाने पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है। टाइम कीपर सुशील विभाग में दूसरे नामों से ठेकेदारी का काम करता है। अक्सर बिल भुगतान को लेकर उससे अधिकारियों कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बनते रही है।

गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज कराते पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी।