- Hindi News
- पार्षद कर रहे आधार कार्ड के आवेदन का सत्यापन
पार्षद कर रहे आधार कार्ड के आवेदन का सत्यापन
आचार संहिता के उल्लंघन की आयुक्त से की गई शिकायत
सिटीरिपोर्टर|दुर्ग
नगरनिगम चुनाव को लेकर शहर में आचार संहिता प्रभावशील है। इस दौरान गया नगर के गया बाई स्कूल में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर लगाया गया है। यहां आवेदन फॉर्म में सत्यापन के लिए पार्षदों से हस्ताक्षर सील-मुहर लिए जा रहे थे। शिकायत के बाद आयुक्त एसके सुंदरानी ने तत्काल इस पर रोक लगवाई।
आधार कार्ड का काम लंबे समय से जारी है। कुछ समय बंद रहने के बाद इसे फिर शुरू किया गया है। वर्तमान में चार दिनों का शिविर एक से दस वार्डों के लिए लगाया गया है। जहां एजेंसी द्वारा पार्षदों से आवेदन फॉर्म को सत्यापन कराकर जमा करने कहा जा रहा है। इस कारण वार्डवासी पार्षदों के पास पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि पार्षदों के सत्यापन को एजेंसी मान्य कर रही है। इसकी शिकायत लोगों ने आयुक्त एसके सुंदरानी से की। इसके बाद आयुक्त ने इस पर रोक लगाई। इन दस वार्डों में से नौ में भाजपा के पार्षद हैं। चुनाव के समय कार्ड बनाने के नाम पर सत्यापन के खेल को प्रायोजित माना जा रहा है। गया नगर के मनीष तिवारी, राकेश कुमार आदि ने आपत्ति की है। शिविर में निगम का कोई अधिकारी कर्मचारी मौजूद नहीं होने से लोगों को परेशानी हुई।
मना किया गया है
^कामकरने वाली एजेंसी को मना कर दिया गया है। निगम के मोहर्रिर की ड्यूटी लगाई गई है। वे सत्यापन कर आवेदन फॉर्म लोगों को देंगे, जिसके आधार पर कार्ड बनवाए जा सकेंगे। एसकेसुंदरानी, आयुक्तनगर निगम दुर्ग
दोवार्डों के लिए लगे शिविर
^निगमने दस-दस वार्डों के लिए एक साथ शिविर लगाया है। इससे लोगों को आधार कार्ड बनवाने में परेशानी हो रही है। दो-दो वार्डों में एक शिविर लगाया जाए, इसके लिए आयुक्त से मांग की गई है। मनीषयादव, पार्षदवार्ड-छह