पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस्तरिया गीत पर किया नृत्य

बस्तरिया गीत पर किया नृत्य

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैलदेवीमहाविद्यलय में शनिवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विश्वनाथ यादव ताम्रध्वज स्वशासी महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी अंडा जैसे ग्रामीण इलाके में महाविद्यालय की स्थापना करना और उसमें बी. एड और पीजीडीसीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम होने की तारीफ की। विशिष्ट अतिथि साइंस कॉलेज दुर्ग राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द्र शुक्ला थे।

इस मौके पर विभिन्न खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम पिछले साल के परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिसमें कलयुग में काली अवतार में मोहन, लोकनाथ, जीधन, कामता, उमेश, सूर्यकांत, रामाधीन, भारत माता की झांकी में सरिता जोशी, गौकरण, तिलक, उमेश, प्रहसन के अंतर्गत स्वच्छता अभियान में खिलेन्द्र नरसिंह पीताम्बर उमेश, देवव्रत पंकज ने तालियां बटोरी। लीना, संजू, इंदु, चेतना, जीधन, लोकनाथ, कामता ने बस्तरिया गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया।

प्रहसन बेटी-बेटी एक समान में कलाकारों ने बदिया नाटक का मंचन किया। कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर राजन दुबे, प्राचार्य डॉ. राकेश दुबे, किरण बाला पटेल, प्राभारी प्राचार्य किरण बाला पटेल, संतोष, घनश्याम, वेदप्रकाश, अजीत दुष्यंत, मुक्ता गुहा, रीना तिपारी, अंकुर, किरण बाला पटेल, रामधीन आदि मौजूद थे।