- Hindi News
- प्रदेश कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अपने दिग्गज
प्रदेश कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अपने दिग्गज
प्रदेश कांग्रेस ने जिला पंचायत अध्यक्षों के लिए अपने दिग्गज नेताओं को जिम्मेदारी दे दी है। एक तरह से यह उनके लिए शक्ति प्रदर्शन साबित होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने निर्वाचित सदस्यों को एकजुट करने के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी दी है। साथ ही नई जिम्मेदारी देकर उन्होंने दिग्गज नेताओं को अपने साथ लाने की कोशिश की है। दुर्ग में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे को जिम्मेदारी दी है। बेमेतरा में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए सांसद ताम्रध्वज साहू को कमान दी गई है। सरगुजा की जिम्मेदारी नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव को दी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू को बलौदाबाजार, विधायक सत्यनारायण शर्मा को धमतरी और गुरुमुख सिंह होरा को रायपुर जिले का प्रभार दिया गया है।
कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर