- Hindi News
- पैसे होने के बाद भी खराब सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं
पैसे होने के बाद भी खराब सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं
गौरव पथ पर हुए गड्ढों से दोपहिया वाहन चालक परेशान।
सिटीरिपोर्टर|दुर्ग
शहरके भीतर की सड़कों को सुधारने पीडब्ल्यूडी ने 80 लाख रुपए रखे हैं पर अब तक मुख्य सड़कों की मरम्मत शुरू नहीं हुई है। दुर्ग की शान गौरव पथ पर हुए गड्ढे पर दोपहिया वाहन भी चलाना मुश्किल हो रहा है। हर समय फिसलने का खतरा रहता है। वहीं फुटपाथ पर देवारों का कब्जा हो रहा है। महिला समृद्धि बाजार के सामने देवारों ने अस्थायी डेरा बना लिया है। वे फुटपाथ पर गंदगी कर रहे हैं। विधायक अरुण वोरा ने 16 जुलाई को सीएम डॉ. रमन सिंह को जिन दस खराब सड़कों को बनाने के लिए पत्र दिया था, उसी सड़कों की सूची उन्होंने 18 सितंबर को जिले के प्रभारी मंत्री राजेश मूणत को भी सौंपी। लेकिन दो महीने में संबंधित विभाग ने विधायक के पत्र को महत्व नहीं दिया। सरकारी नियम है कि 15 जून से 15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में सड़कों का डामरीकरण नहीं हो सकता पर रमन सरकार ने बारिश में सड़कों की मरम्मत के लिए करोड़ों रुपए दिए हैं, ताकि बारिश में लोगों को परेशानी हो। यहां तो यह हाल है कि शहर की ज्यादातर सड़कों का तत्काल डामरीकरण करने की जरूरत है पर सरकारी नियम के कारण अभी माहभर और इंतजार करना पड़ेगा। यदि नगरीय निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाए तो और मुश्किल हो जाएगी। विधायक अरुण वोरा की शिकायत है कि मंत्री के आने की उन्हें सूचना नहीं थी अन्यथा वे मूणत से मिलकर सड़कों की खराब स्थिति से अवगत कराते। विधायक को भी समझ में नहीं आया कि आखिर उन्हें क्यों नहीं बुलाया गया। जनसंपर्क विभाग के डिप्टी डायरेक्टर अंजू नायक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि विधायकों को सूचित नहीं किया गया था, क्यों नहीं किया गया था, वे बता नहीं पाई।
वोरा ने अफसर को बताए 11 खराब सड़कों के नाम
>दुर्ग से कोटनी दूरी 10.25 किमी
>दुर्ग सिटी से नेहरूनगर चौक से साइंस कॉलेज
> दुर्ग शहर के कुछ मार्गों का कांक्रीटीकरण करने
>बोरसी-धनोरा उतई मार्ग
> उतई टेम्पो स्टैंड से पोटिया बस्ती मार्ग
>कसारीडीह से कन्हैयापुरी चौक से महाराजा चौक आदर्शनगर तक
>हिंदी भवन से टीबी अस्पताल तक
>उरला से कर्मचारी नगर सिकोला बस्ती
>चंडी मंदिर से सिद्धार्थ नगर
> गांधी प्रतिमा से दल्लीराजहरा रेलवे क्रॉसिंग (गौरव पथ)
>पोलसाय पारा से चंडी मंदिर ,नदी रोड से नयापारा नयापारा से