कुलदीप बने एबीएपी के अध्यक्ष
दुर्ग|अखिल भारतीयअधिवक्ता परिषद का सोमवार को गठन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष जीपी कौशिक राष्ट्रीय परिषद के सदस्य आनंद शर्मा की उपस्थिति में कुलदीप दुबे को अध्यक्ष बनाया गया। सचिव नीरज सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष विजय चौधरी मनोनीत किए गए। अधिवक्ता ताराचंद शर्मा, तपोब्रत दत्ता, सुदर्शन महलवार विजय सोनी को संरक्षक मनोनीत किया गया है।