सहायक शिक्षकों की बैठक कल
जामगांव आर|अविभाजित दुर्गजिले के वाणिज्य संकाय सहायक शिक्षकों (पंचायत) की बैठक 24 सितंबर को दोपहर 12 बजे स्टेडियम के समीप राजेंद्र पार्क में रखी गई है। बैठक में पदोन्नति के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। जामगांव आर संकुल के सहायक शिक्षक वाणिज्य संकाय के धर्मेंद्र दास साहू ने बताया कि 2006 में वाणिज्य को कला विषय मानकर सहायक शिक्षक पंचायत पद पर नियुक्ति की गई थी। लेकिन अब वर्ग 2 में वाणिज्य का विषय नहीं होना बताकर पदोन्नत नहीं किया जा रहा है। विवेक वर्मा, किसन साहू आदि ने कहा कि वाणिज्य संकाय के सहायक शिक्षक को पदोन्नत कर 2006 में नियुक्त सहायक शिक्षक के समान ही उन्हें भी अध्यापन के लिए विषय दिया जाए। उन्होंने कहा कि पदोन्नति में शासन सौतेला व्यवहार कर रहा है।