पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भंडारे की तैयारी

मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भंडारे की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग-भिलाई. नवरात्र पर हर तरफ माता के भक्तों का रैला दिखाई दे रहा है। शहर के माता मंदिरों दुर्गा पूजा पंडालों में पंचमी को विशेष पूजा के साथ भंडारे की तैयारी की जा रही है।

दीपक नगर में कल भंडारा : दीपकनगर स्ट्रीट नंबर-6 में सर्वब्राह्मण समाज युवा मंच के अध्यक्ष ब्रह्मा तिवारी ने बताया कि पंचमी को सुबह 10 बजे से माता को भोग अर्पित कर, कन्या भोजन, गौ-माता को खिलाने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। पार्षद मीना सिंह, भीखम सेना, प्रदीप जैन, राजेश निर्मलकर, रोशन देशमुख जुटे हुए हैं।

आदर्श नगर में नवरात्र की धूम : शक्तिवंदना महिला समिति आदर्शनगर में 15 साल से नवरात्र मनाई जा रही है। जसगीत की शुरुआत नीलम लालवानी ने की। छाया पांडेय, लाजवंती कटियार, देवकी कालरा, विमल सोनी सरोज मल्होत्रा ने देवी स्तुति की। नवमी के दिन भंडारा होगा।

माता का विशेष श्रृंगार कल

जयशिव शक्ति हनुमान मंदिर के अध्यक्ष बलजीत सिंह त्रेहण ने बताया कि पंचमी को शाम 6 बजे पंडित जोशी, पंडित पंकज मिश्रा द्वारा महाआरती की जाएगी। बैगारामू सोनी द्वारा माता का विशेष श्रृंगार किया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि ज्योति कलश विसर्जन यात्रा में शामिल होने के लिए टोकन दिया जा रहा है। अष्टमी हवन पूजन शाम 5 बजे होगा। इसके बाद भंडारे होगा। 3 सितंबर को सुबह 8 बजे डिपरापारा तालाब में विसर्जन किया जाएगा।

झांकी देखने शुल्क पर लगाएं प्रतिबंध

शिवसेना ने कलेक्टर आर शंगीता को पत्र देकर दुर्गा झांकी के लिए शुल्क लेने का विरोध किया है। शिव सेना के राहुल पंडित, बंटी चौहान, विवेक सिंह, रामेश्वर कहार आदि ने चेतावनी दी है कि झांकी का शुल्क बंद नहीं किया गया तो शिव सेना के कार्यकर्ता स्वयं बंद कराने पहुंचेंगे।