पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसी भी विषय पर गहन विचार मंथन करना जरूरी

किसी भी विषय पर गहन विचार मंथन करना जरूरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोशलमीडिया पर शनिवार को साइंस कॉलेज दुर्ग में इंटर कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। स्पर्धा में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के 25 निजी शासकीय कॉलेजों के छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने सोशल मीडिया पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि श्रीवास्तव, अध्यक्षता लेखक अशोक सिंघाई ने की। मुख्य अतिथि श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी विषय पर गहन विचार मंथन हितकर होता है। कई बार हममे भावना होती है, लेकिन भाषा नहीं होती। विश्व स्तर पर होने वाले परिवर्तनशील वातावरण में हम अछूते नहीं रह सकते। लेखक सिंघई ने कहा कि हर वर्ग के व्यक्ति से हम कुछ कुछ सिख सकते हैं। हमें सोशल साइट के भाषा पर संयम रखना चाहिए। इससे विवाद की स्थिति निर्मित नहीं होगी। समय के साथ होने वाले परिवर्तन को स्वीकारना चाहिए। समाज शास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र चौबे ने कहा कि किसी भी कार्य के अच्छे या बुरे के लिए उसका कर्ता जिम्मेदार होता है। हमें इस जिम्मेदारी को समझना चाहिए। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुशीलचंद्र तिवारी आईक्यूएसी सेल की संयोजक डॉ. नीरजा रानी पाठक, प्रोफेसर प्रशांत श्रीवास्तव, डॉ. अनुपमा अस्थाना, डॉ. प्रज्ञा कुलकर्णी, डॉ. सुनीता मैथ्यू, डॉ. ज्योति धारकर, डॉ. सपना शर्मा और डॉ. ज्योति धारकर, अन्य कॉलेजों के प्रोफेसर डॉ. सोमाली गुप्ता, डॉ. सुनीता मिश्रा, डॉ. श्रद्धा मिश्रा, डॉ. सपना शर्मा, डॉ. तृषा शर्मा, डॉ. स्वाति पांडेय, डॉ. शाहीन गनी आदि मौजूद थे।

इन्हें मिला पुरस्कार

प्रतियोगितामें प्रथम स्थान पर भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की दीपशिखा कुर्रे और पलाश शर्मा रहें। दूसरे स्थान पर एलायंस इंस्टीट्यूट ऑफ कामर्स एंड मैनेजमेंट भिलाई कॉलेज की टीम रहीं। जिसका प्रतिनिधित्व अपूर्वा मिश्रा और प्राप्ति लोइस ने किया। व्यक्तिगत स्तर पर सर्वश्रेष्ठ वक्ता के लिए एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार बीआईटी की दीप शिखा कुर्रे को मिला। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. शीला विजय, एडवोकेट संजीव तिवारी और बीएसपी के डीएस पावला थे।