पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला किसान कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

जिला किसान कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. किसानऋण में वृद्धि और पंजीयन में किसानों को हो रही असुविधा का विरोध करते हुए जिला किसान कांग्रेस ने शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का पुतला जलाया। दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष जयंत देशमुख ने बताया कि भाजपा सरकार ने किसानों को दिए जा रहे लोन को 1 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत सालाना कर दिया है। वहीं धान बिक्री के लिए अनिवार्य पंजीयन को लेकर भी किसानों को परेशानी हो रही है। मामले में किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को जनदर्शन के माध्यम 22 सितम्बर को ज्ञापन सौंपा गया था। जिसमें पंजीयन के लिए मोबाइल की अनिवार्यता और ब्याज दर में वृद्धि को रद्द करने की मांग की गई थी। अब तक मुख्यमंत्री की ओर से इस दिशा में प्रयास दिखाई नहीं दे रहा है। इसलिए जिला किसान कांग्रेस नेे थनौद सहकारी समिति सोसायटी के सामने सीएम का पुतला दहन किया।