- Hindi News
- मनरूपी रावण को मारने से ही होगी पर्व की सार्थकता
मनरूपी रावण को मारने से ही होगी पर्व की सार्थकता
जयपुर. 2अक्टूबर को दशहरे की पूर्व संध्या पर सवा करोड़ भक्त एक साथ श्री हनुमानचालीसा का सामूहिक पाठ करेंगे। जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजयशंकर मेहता लंकाकांड के हनुमानजी पर केंद्रित व्याख्यान देंगे।
वे ‘हमारा मन’ विषय पर दुर्गुणों को समाप्त करने मन को नियंत्रित करने के सूत्र बताएंगे। इस दौरान विशेष आह्वान किया जाएगा कि रावण दहन के पूर्व सामूहिक रूप से सभी स्थानों पर हनुमानचालीसा का पाठ किया जाए। सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर शाम 6.15 से होगा। कार्यक्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बाहेती समन्वयक सीएम शारदा के मुताबिक कार्यक्रम की अवधि तीन घंटे की रहेगी। मुख्य कार्यक्रम जयपुर स्थित रविंद्र मंच ओपन गार्डन में होगा। कई शहरों में कार्यक्रम के संयोजक अलग-अलग मंदिर प्रांगण, स्टेडियम, बगीचे, सभागार, धर्मशालाएं आदि स्थानों पर सामूहिक पाठ करेंगे। अमेरिका, अफ्रीका, इंग्लैंड, हॉलैंंड के अलावा पाकिस्तान में भी कार्यक्रम होगा। इसमें शामिल होने के लिए प्रदीप बाहेती से 09829055050, सीएम शारदा से 09829117051, शिवनारायण मूंदड़ा से 09425202721 या जीवन प्रबंधन समूह उज्जैन से 09424015533 पर संपर्क कर सकते हैं।
महापर्व : दशहरे की पूर्व संध्या पर ‘एक शाम जीत के नाम’ में पं. मेहता का व्याख्यान