अवैध संबंध के चलते महिला की हत्या
रायपुर | खरोराब्लाइंड मर्डर की गुत्थी क्राइम ब्रांच ने सुलझा ली है। महिला की हत्या अवैध संबंध के चलते गांव में रहने वाले एक युवक ने की है। आरोपी ने भी हत्या की बात कबूल कर ली है। एएसपी क्राइम अजातशत्रु बहादुर ने बताया कि 5 फरवरी को केसला निवासी हार बाई उर्फ सुधा (25) की लाश खेत में मिली थी। लाश पांच से छह दिन पुरानी होने के कारण सड गई थी। इस मामले की जांच की गई तो पता चला कि अंतिम बार हार बाई काे गांव में रहने वाल दुर्गेश बंजारे और कान्हा सारथी के साथ देखा गया।
तीनों ने रात में शराब पी। उसके बाद कान्हा चला गया। दुर्गेश हार बाई से संबंध बनाना चाहता था। हार बाई ने पैसे की मांग की। दुर्गेश के पास पैसा नहीं था। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। नशे में धुत्त दुर्गेश ने गुस्से में गला दबा दिया। हार बाई की मौत हो गई। दुर्गेश वहां भाग गया। पुलिस ने बताया कि दुर्गेश मजदूरी करता है। वहीं हार बाई की एक बेटा और बेटी है। उसने तीन शादी की थी। तीसरा पति भी छोड़कर चला गया था।