झांकी में अंजोरा गायन में देवसरा प्रथम
उतई|जय मांबंजारी जस सेवा भजन मंडली नेहरू नगर उतई ने मवेशी बाजार दशहरा मैदान पर राज्य स्तरीय दो दिवसीय देवी जस गायन झांकी प्रतियोगिता हुई। झांकी में प्रथम दुलराय पूरण जस झांकी परिवार अंजोरा दुर्ग, द्वितीय प्रेम जस झांकी परिवार मंदिर परिषद जेवरा सिरसा, तृतीय जय मारा देव मारिया जस झांकी मंडली पचपेड़ी रही। गायन में प्रथम देवसरा, द्वितीय भीमपुरी अटरिया, तृतीय चिंगरी रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गौरी चंद्राकर थी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पार्षद भूखन पटेल थे। अध्यक्षता पार्षद कुमार साहू ने की। विशेष अतिथि पार्षद तोषण साहू , संतोष बम्भोले, राजाराम विस्वकर्मा थे। संचालन ओमप्रकास साहू व् आभार संतोष बम्भोले ने किया।