पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धर्मार्थ अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

धर्मार्थ अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों का हुआ नि:शुल्क ऑपरेशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|धर्मार्थ नेत्रालयअस्पताल में मोतियाबिंद आॅपरेशन शिविर हुआ। जिसमें कई नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया गया। युवाओं ने नि:शुल्क अस्पताल बनाने की सोची और स्तुति फाउंडेशन हैल्पिंग हैंड्स संस्था की स्थापना की। फाउंडेशन के माध्यम से समृद्ध सिंह, मार्तंड सिंह, निलेश सिंह, उमा राजपूत अन्य साथियों ने मिलकर कार्य किया। सितंबर 2014 में संस्था ने वंचित वर्ग को नि:शुल्क सेवा देने के उद्देश्य से केदार सिंह स्मृति धर्मार्थ नेत्रालय चिकित्सालय की स्थापना की। सेवाओं के लिए उच्च प्राथमिक चिकित्सा स्टाफ की व्यवस्था की जा रही है। इसमें लायंस क्लब दुर्ग आस्था संस्था भी सहयोग कर रही है। यह कार्य कुछ युवाओं की सोच से शुरू हुई। अब समाज के हर वर्ग से सहयोग प्राप्त हो रहा है। गांव का कोई व्यक्ति जब भी नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन करवाने आता है तो संस्था गांव के सरपंच और गांववासियों को 1-1 वृक्ष लगवाने की शपथ दिलवाती है।