मंच ने बाढ़ प्रभावितों के लिए किया चंदा
हिंदू युवा मंच ने इंदिरा मार्केट में जम्मू-कश्मीर के बाढ़ प्रभावितों के लिए चंदा एकत्र किया। मंच के अध्यक्ष गोविंद राज नायडू ने बताया कि मंच की छात्र संगठन हिंदू युवा छात्र मंच सोमवार मंगलवार को कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों से चंदा इकट्ठा करेगी तथा राशि प्रधानमंत्री बाढ़ राहत कोष में जमा करवाएगी।
शनिवार को चंदा इकट्ठा करने वालों में श्री कुमार नायर, राजेश शर्मा, सुनील नहाने, देवव्रत सिंह, राजा देवांगन, आलोक खापर्डे, आशू तिवारी, अमन, हनी ध्रुव शामिल रहे।
बाढ़ पीड़ितों के लिए चंदा एकत्र करते हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ता।