साहू को पुरस्कृत करेंगे राज्यपाल
दुर्ग. राज्यपालबीएल टंडन 15 सितंबर को राजभवन में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल विनायकपुर के व्याख्याता लखन लाल साहू को राज्य शिक्षक पुरस्कार से में सम्मानित करेंगे। श्री साहू दुर्ग जिला से अकेले उत्कृष्ट शिक्षक हैं जिनका चयन किया गया है। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रीय एकता से संबंधित प्रयास, राष्ट्रभाषा हिंदी के विकास के लिए किए गए प्रयास पांच साल बेहतर नतीजे देने के कारण दिया जा रहा है। यह जानकारी प्राचार्य डेजीरानी जांगड़े ने दी।