- Hindi News
- चुनाव में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : साहू
चुनाव में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : साहू
उतई|नगर पंचायतचुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। महिला बाल विकास मंत्री रमशीला साहू ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। प्रदेश सरकार के कार्यों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करें। केंद्र, राज्य के साथ उतई में भी भाजपा की स्थानीय सरकार बनाने कार्यकर्ता कमर कस लें। पूर्व विधायक डॉ. साहू ने कहा कि उतई में शुरू से भाजपा का जनाधार रहा है। उसे चुनाव में भाजपा के पक्ष में मत देने प्रेरित करें। तभी भाजपा नपं उतई में परचम फहराएगी। जिला भाजपा अध्यक्ष थानूराम साहू ने कहा कि उतई दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का इकलौता नगर पंचायत है। जिस प्रकार विधानसभा में भाजपा विधायक चुनकर भेजे हैं उसी प्रकार नपं में भाजपा की सत्ता लाने एकजुट होकर प्रयास करें। जिला महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने कहा। मंडल महामंत्री डॉ. अनिल साहू ने 21 सितंबर को उतई में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थिति की अपील की। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, जिला भाजपा अध्यक्ष थानूराम साहू, मंडल अध्यक्ष प्रेमनाक, नगर पंचायत अध्यक्ष जीवनलाल साहू आदि मौजूद थे।