कन्या पूजन कर समाज को दे रहे संदेश
कन्या पूजन कर समाज को दे रहे संदेश
सिवनीमालवा| हाउसिंगबोर्ड कालोनी में मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना नहीं गई पर शाम होते ही काॅलोनीवासी श्रद्धा के साथ एकत्रित हो जाते है और मां भवानी के रूप में कन्याओं का पूजन कर शृंगार सहित वस्त्र देकर पैर पखारते हंै। काॅलोनी के अतुल शर्मा ने बताया कि काॅलोनी में रहने वाले परिवारों ने 9 कन्याओं का चयन किया हैं। जिनका काॅलोनी वासी जोड़े से पैर पखार कर कन्या पूजन करते हैं। इसके पीछे समाज को भ्रूण हत्या को रोकने और सृष्टि के निर्माण में कन्या का महत्व बताया है। कॉलोनी के आशुतोष गौर ने बताया कि शाम होते ही सभी परिवार उत्साह से एकत्रित हो जाते है।