पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तजपुरा| छीपानेरमें रविवार रात बाजार चौक स्थित मां रेवा धाम

तजपुरा| छीपानेरमें रविवार रात बाजार चौक स्थित मां रेवा धाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तजपुरा| छीपानेरमें रविवार रात बाजार चौक स्थित मां रेवा धाम में जनसहयोग से धार्मिक भजनों का कार्यक्रम हुआ। सीहोर जिले की संस्कृति दुर्गा उत्सव समिति की आर्केस्ट्रा टीम ने रंगारंग भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में गांव सहित आसपास के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। श्रोता भजनों पर झूम उठे। इस मौके पर गांव के भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलसिंह राजपूत, वरिष्ठ ग्रामीण पुरुषोत्तम सोमानी, चंपा सेठ, शिवनारायण राजपूत, राघौ दास बाबा, हरिओम बजाज, अर्जुन राजपूत आदि ने आर्केस्ट्रा टीम के सदस्यों में शामिल एक सूरदास गायक और दो बाल गायकों का फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया और पुरस्कृत किया। आर्केस्ट्रा टीम ने भी ग्रामीणों पर पुष्प वर्षा की।

आर्केस्ट्रा टीम की प्रस्तुित पर झूमे श्रोता