दशहरे पर 35 फीट ऊंचे रावण का होगा दहन
सोहागपुर| मधुरमिलन दशहरा उत्सव समिति के तत्वाधान में इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव में रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेंगी। दशहरा समिति के अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि इस वर्ष 35 ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इस दौरान रंगविरंगी आतिशबाजी का नजारा भी लोगों को देखने को मिलेगा। इसी के साथ मुख्य आयोजन नागपुर से रहीं हफीज इंटरनेशनल म्यूजिकल ग्रुप के डांस एवं गीत की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम रानी लक्ष्मीबाई मंच पर होगा। दशहरे के मौके पर मुख्य बाजार चौक पर आदिवासी दंडा प्रतियोगिता गांधी मंच पर गरबा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, बिहारी चौक पर ईनामी जस प्रतियोगिता के साथ ही मुख्य बाजार क्षेत्र में अखाड़ों का प्रदर्शन एवं चौपड़ प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। श्री चौहान ने बताया कि रेल्वे स्टेशन के मंच पर भजन प्रतियोगिता भी रखी गई है। इस बार मधुर मिलन दशहरा उत्सव समिति की ओर से दुर्गा प्रतिमाओं एवं झांकी सजाने पर भी ईनाम रखा गया है। दशहरे के मुख्य आयोजन में क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ,विधायक विजयपाल सिंह के साथ ही पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायकगण मधुकर राव हर्णे, सुरेश राय, हरिशंकर जायसवाल, श्रीमति सविता दीवान शर्मा तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।