- Hindi News
- सांसद ने किया 85 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण
सांसद ने किया 85 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण
दुर्गशहर के विकास में राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। विकास कार्यों के लिए जितने पैसे की जरूरत पड़ेगी, उसे विधायक निधि, सांसद निधि और शासन से स्वीकृत कराया जाएगा। यह बातें राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने वार्ड 48 उत्कल नगर और पुराना बस स्टैंड में भूमिपूजन लोकार्पण समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि जब से विधानसभा चुनाव हुए हैं, तब से यहां के विकास कार्यों में तेजी आई है। कार्य में विलंब भी नहीं होना चाहिए और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने दुर्ग शहर समेत छत्तीसगढ़ के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत की है। सोमवार को सांसद ने कुल 85 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 60 लाख रुपए के विकास कार्य पद्मनाभपुर में, 10 लाख से उत्कल नगर और पुराना बस स्टैंड में 15 लाख की लागत से इंटरलॉक पेविंग कार्य का भूमिपूजन किया। विधायक अरुण वोरा महापौर डॉ. शिव कुमार तमेर ने भी संबोधित किया। आरएन वर्मा, राजेश शर्मा, देवकुमार जंघेल, निर्मला यादव, भजन सिंह निरंकारी, राकेश शर्मा, मदन जैन, राधेश्याम शर्मा, संजय कोहले, प्रताप मध्यानी, बृजमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
पुराना बस स्टैंड पर भूिमपूजन करते मोतीलाल वोरा अन्य अतिथि।