पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई श्रद्धालु सरें भरकर पहुंच रहे देवी दरबार

कई श्रद्धालु सरें भरकर पहुंच रहे देवी दरबार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{देवी दरबारों में चल रहा कन्याभोज

नगरसंवाददाता|िटमरनी

नवराित्रउत्सव के चलते क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इन दिनों क्षेत्र में दर्जनभर झांकियां सजाई गई हैं। इनमें श्रीराम दुर्गा मंडल, विजासन देवी दरबार, ठाकुर बाबा देवी दरबार, वैष्णो देवी की झांकिया लोगों को आकर्षित कर रही हैं। नवरात्र के पावन पर्व पर शीतला माता मंदिर में नौ दिन कन्या पूजन कर भोज कराया जा रहा है। कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर चरण वंदना की जा रही है। नगर के देवी मंदिरों में श्रद्वालुओं का तांता लगा रहता है। कई श्रद्धालु घर से मंदिर तक सरें भरते जा रहे हैं। नवरात्रि के पर्व के चलते सुबह चार बजे से शीतला माता मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए सैकड़ों की संख्या में भीड़ उमड रही है। जल चढ़ाने का यह सिलसिला दोपहर तक जारी रहता है। यहां के देवी दरबारों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समिति सदस्य पुलिस बल का भी सहयोग ले रहे हैं।