धर्म करने से धन नहीं घटता: रश्मि दुबे
ग्रामपंचायत खेड़ा में नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक कृष्णप्रिया रश्मि दुबे ने प्रवचन में कहा कि धर्म करने से कभी धन नहीं घटता और भजन करने से मन को शांती मिलती है। कथा के मुख्य यजमान सरपंच सावित्रीबाई लक्ष्मीनारायण कापड़िया ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से साढ़े चार बजे तक की जाती है। कथा सुनने खेड़ा सहित आसपास के गांवों भारी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम खेड़ा नए पंचायत भवन परिसर में किया जा रहा है। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति की ओर से देवी प्रतिमा की स्थापना भी की गई है। पंडाल विशेष रूप से सजाया गया है।
आयोजन
2
1