पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Bhilai
  • मानस गान स्पर्धा में बेमचा और नरहर खपरी की मंडली अव्वल

मानस गान स्पर्धा में बेमचा और नरहर खपरी की मंडली अव्वल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उतई|आदर्श रामायण मंडली डुंडेरा हुई दो दिवसीय सस्वर मानस गान स्पर्धा में बेमचा और नरहर खपरी की मंडली अव्वल रही। इसमें क्षेत्र की 31 मंडलियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत पार्षद संजू साहू ने की। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन देवांगन, चंद्रशेखर चंद्राकर, सेउकराम साहू, श्यामलाल साहू, जगदीश दीपक, गोविंद साहू, तुकुराम साहू के आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा के पुरुष वर्ग में प्रथम जय खल्लारी मानस मंडली बेमचा, द्वितीय पवन धारा मंडली छुईया, तृतीय मुक्ता मंडली खुर्सीपार, चतुर्थ आनंद सागर मंडली कोनारी, पंचम स्थान पर मित्र मंडली अकलोरडीह रही। वहीं महिला वर्ग में प्रथम धारणी मंडली नरहर खपरी, द्वितीय जनक नंदनी मंडली पलारी, तृतीय नवदीप मंडली दुर्ग रही। व्याख्या में अंडा, संगीत में राजनांदगांव, हारमोनियम में पटेवा, केशियो में गुरुर विजेता रही।

खबरें और भी हैं...