पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट मिली पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं, लौटानी पड़ी

टिकट मिली पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं, लौटानी पड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग.वार्ड-42 सेभाजपा के पार्षद प्रत्याशी प्रतीक उमरे का नाम दुर्ग निगम क्षेत्र के किसी भी वार्ड की मतदाता सूची में नहीं है। एक दिन पहले ही उनका नाम पार्टी ने फाइनल किया। खबर है कि प्रतीक उमरे का नाम बिना उनकी जानकारी के मतदाता सूची से विलोपित हो गया। अब उमरे ही अपना नाम जुड़वा सकते हैं, ही किसी प्रकार का संशोधन करा सकते हैं। इसके कारण उन्होंने अपनी टिकट पार्टी को वापस कर किसी अन्य को प्रत्याशी बनाने की अपील की है। उनके मुताबिक उनका नाम वार्ड-41 से भाग तीन क्रमांक 933 में था। उन्हें बाकायदा परिचय पत्र निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किया गया है। अज्ञात ने धोखे से उनका नाम विलोपित कर दिया।

रोचक