ऊर्जा संरक्षण सप्ताह का आज समापन
दुर्ग. दक्षिणपूर्व मध्य रेलवे द्वारा 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक विद्युत ऊर्जा संरक्षण सप्ताह मनाया जा रहा है। समापन रविवार को होगा। इसके अंतर्गत सभी कार्यालयों में बैनर पोस्टर आदि लगाए गए और कर्मचारियों अधिकारियों में विद्युत ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरुकता अभियान चलाया गया। विभिन्न स्टेशनों रेलवे स्कूल बीएमवाय में भी सेमीनार हुए। कार्यालयों में जहां बिजली के उपकरणों के कार्य अधिक होते हैं वहां पर विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा बचत के तौर तरीके बताए गए। जिसमें दिन के समय लाइट जलाने ओर कमरे से बाहर जाते वक्त पंखे बंद करने जैसे सुझाव दिए गए।