पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे ने बढ़ाए तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

रेलवे ने बढ़ाए तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग. रेलवेने ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। ये अतिरिक्त कोच गोंडवाना एक्सप्रेस, हटिया पुणे एक्सप्रेस और हावड़ा सीएसटीएम एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे। कामाख्या और पुणे के बीच 6 फेरों के लिए एक प्रीमियम साप्ताहिक ट्रेन भी चलाई जाएगी। गोंडवाना एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त एसी -।।। कोच की सुविधा अस्थायी रूप से दी जा रही है। यह अस्थायी कोच हजरत निजामुद्दीन से 15 से 31 दिसम्बर तक लगाया जाएगा। वहीं रायगढ़ से 17 से 2 जनवरी तक कोच लगेगा। साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान कोच की सुविधा 18 जनवरी 2015 तक के लिए अस्थायी रूप से दी जा रही है। इसके तहत 1 अतिरिक्त शयनयान कोच हटिया से 16 जनवरी 2015 तक ओर पुणे से 18 जनवरी 2015 तक लगाया जाएगा। साप्ताहिक एक्स में 1 शयनयान कोच हावड़ा से 16 जनवरी और सीएसटीएम से 18 जनवरी तक कोच लगाया जाएगा।

कामाख्या-पुणे-कामाख्या आसे

शीतकालीन छुट्टी के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ और यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कामाख्या -पुणे -कामाख्या के मध्य 6 फेरों के लिए साप्ताहिक प्रीमियम स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह कामाख्या से पुणे के लिए 02512 नंबर के साथ प्रत्येक सोमवार को 15 दिसंबर से 19 जनवरी तक और पुणे से कामाख्या के लिए 02511 नंबर के साथ प्रत्येक गुरुवार को 18 दिसंबर से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें 2 एसएलआरडी, 8 स्लीपर कोच, 2 एसी -111, 1 एसी11, 1 पेंट्रीकार सहित कुल 14 कोच रहेंगे। पुणे से आने वाली ट्रेन रायपुर सुबह 5.10 बजे पहुंचेगी प्रस्थान 5.20 पर होगा। कामाख्या से आने वाली ट्रेन रायपुर सुबह 7.35 बजे पहुंचेगी और 7.45 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का दुर्ग रेलवे स्टेशन में स्टॉपेज रहेगा इसकी जानकारी अभी दुर्ग के रेलवे अधिकारियों नहीं मिल पाई है।