- Hindi News
- कंट्रोल सिस्टम पर आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन
कंट्रोल सिस्टम पर आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन
दुर्ग. आईआईटीखड़गपुर के सहयोग से बीआईटी में आयोजित कंट्रोल सिस्टम पर दस दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ। आयोजन मानव संसाधन मंत्रालय के नेशनल मिशन ऑन एजूकेशन थ्रू आईसीटी के तहत किया गया था। इस दौरान देश में बनाए गए 142 रिमोट सेंटर से इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राध्यापकों को एक साथ प्रशिक्षित किया गया। प्रमुख वक्ता जाधवपुर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर टीएस घोषाल और आईआईटी खडगपुर के प्रोफेसर एस मुखोपाध्याय थे। बीआईटी के ईईई ब्रांच के एचओडी डॅा अनूप मिश्रा ने 54 प्रतिभागियों को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया गया। मौके पर अभिषेक शर्मा, शर्मा, मुकेश चंद्राकर, अभिषेक अग्रवाल, अभिजित लाल, डॉ एमके कोवर, प्राचार्य डॉ अरुण अरोरा, डॉ सुरेखा उपस्थित थे।