पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बंदी से मुलाकात करने गए दो लोगों में मारपीट, गिरफ्तार

बंदी से मुलाकात करने गए दो लोगों में मारपीट, गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग|जेल मेंबंदी अपने साथी से मुलाकात करने गए दो लोगों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पद्मनाभपुर पुलिस के अनुसार यह विवाद सुभाष नगर खुर्सीपार निवासी गुरुदेेव सिंह और छावनी निवासी ओम प्रकाश साहू के बीच हुआ। ओम प्रकाश को संजय नामक बंदी से मुलाकात करना था, गुरदेव अपने दोस्त के साथ वहां गया था। दोनों में पहले मुलाकात करने को लेकर विवाद हो गया। जब मारपीट होने लगी तो जेल पुलिस ने पद्मनाभपुर चौकी में फोन कर दिया। चौकी से स्टाफ गया और दोनों को पकड़ लाया।