- Hindi News
- डेंगू के मरीजों के लिए आईएमए लगाएगा कैंप
डेंगू के मरीजों के लिए आईएमए लगाएगा कैंप
इंडियनमेडिकल एसोसिएशन के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की बैठक जिला स्वास्थ्य विभाग के सभागार में हुई। आईएमए के सदस्यों ने कैंप लगाकर डेंगू का नि:शुल्क उपचार करने का निर्णय लिया है। साथ ही नर्सिंग होम एक्ट और आरएसबीवाय को लेकर भी चर्चा हुई।
आईएमए दुर्ग के प्रेसिडेंट डॉ. अजय गोवर्धन ने बताया कि सीएमएचओ डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव ने आईएमए के सदस्य डॉक्टरों को डेंगू प्रभावित क्षेत्र में नि:शुल्क कैंप लगा कर मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। आईएमए ने भी अपनी सहमति दी है। इसके अलावा सीएमएचओ ने नर्सिंग होम एक्ट के तहत जानकारी नहीं देने वाले नर्सिंग होम और क्लीनिक संचालकों को जल्द सभी जानकारी उपलब्ध कराने कहा है।
वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ने के इच्छुक नए अस्पतालों को भी आवेदन संबंधी निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान आईएमए के स्टेट मेंबर डॉ. सुधीर शुक्ला, दुर्ग इकाई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. हमदानी, सेक्रेटरी डॉ. राजू भाईसारे आदि उपस्थित थे।