पुस्तक का विमोचन
दुर्ग|शासकीय दानवीरतुलाराम कॉलेज उतई शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर कॉलेज दुर्ग की प्राध्यापक डॉ. कमर तलत द्वारा लिखित पुस्तक‘ दि इंटरनल वुमन-इंडियन राइटिंग इन इंग्लिश’ का विमोचन आंध्रा विश्वविद्यालय विशाखापटनम में हुए अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में डॉ. फेज शोजाई प्राध्यापक तेहरान विश्वविद्यालय ईरान ने किया। अंग्रेजी के इस सेमीनार में प्रो. मोनिका हिरमर जर्मनी, प्रो. मार्क लिडले यूएसए,प्रो. जूलिया गुडन्यर आस्ट्रिया ने पुस्तक को सराहा।